फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल विक्रेता गाजियाबाद से चोरी की गई बाइक सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। चोरी निरोधक स्टाफ ने कामी रोड स्थित सब्जी मंडी से एक फल विक्रेता को गाजियाबाद से चोरी की गई बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मूलरूप से यूपी के जिला बागपत के गांव कुताना फिलहाल हनुमान नगर सोनीपत निवासी शुभम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरी निरोधक स्टाफ में नियुक्त एएसआई राकेश ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सब्जी मंडी में फलों की रेहड़ी लगाने वाले शुभम के पास चोरी की बाइक है। जिस पर पुलिस टीम मंडी में पहुंची तो आरोपी ने रेहड़ी के पास बाइक को खड़ा कर रखा था। बाइक के आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। जब पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे तो फल विक्रेता कोई कागजात पेश नहीं कर सका। उसकी पहचान शुभम के रूप में हुई। पुलिस ने चेसिस नंबर की जांच की तो पता लगा कि बाइक को गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था। इसे लेकर 11 सितंबर, 2021 को कवि नगर थाना में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें