महिला की लाठी डंडों और धारदार हथियार से हत्या
बरेली। फरीदपुर के गांव बिलौआ में रहने वाली 35 वर्षीय चमेली की शुक्रवार शाम हत्या कर दी गई। कुछ दिन पहले चमेली के लड़का गांव की लड़की को ले गया था। इसी रंजिश में शुक्रवार को राशन लेने जाने के दौरान उनकी लाठी डंडों और कांता से हत्या कर दी गई।