फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजूदरों की मजदूरी से अवैध वसूली का अधिकारी पर आरोप, एडीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन 

विज्ञापन
सोनीपत में मनरेगा मजदूरी में धांधली का आरोप लगा प्रदर्शन करते मजदूर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोनीपत। मनरेगा मजूदरों ने गन्नौर कार्यालय में कार्यरत एक अधिकारी पर उनकी मजदूरी से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। काम के बदले पूरे पैसे तक नहीं दिलवाएं जाते। इस समस्या से परेशान होकर गांव त्योड़ी के रहने वाले मजदूरों ने शनिवार को एडीसी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने काम की मजदूरी दिलवाने और पूरा काम दिलवाने की मांग करते हुए एडीसी शांतनु शर्मा को मांगपत्र भी सौंपा। त्योड़ी गांव से सैकड़ों मनरेगा मजदूर शनिवार को अपनी समस्याओं को लेकर एडीसी कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने एडीसी को बताया कि गन्नौर कार्यालय में कार्यरत एक अधिकारी द्वारा किए गए काम के दामों में से अवैध वसूली करता है और कभी भी काम बंद कर देता है तथा किए हुए काम के पूरे पैसे नहीं दिए जाते। जिस पर अतिरिक्त उपायुक्त शांतनु शर्मा ने मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया है। इससे पहले प्रदर्शन का नेतृत्व सामाजिक न्याय मोर्चा के राज्य अध्यक्ष नरेश कश्यप चिटाना, सीटू के पूर्व राज्य अध्यक्ष श्रद्धानंद सोलंकी, जिला प्रधान आनंद शर्मा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें