फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागो जागो हे मतदाता, चलो करे मतदान जी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 'जागो जागो हे मतदाता, चलो करे मतदान जी' बरेली। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र बरेली की ओर से ग्राम मुड़िया अहमदनगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। प्रेरणा गीतों और नारों के जरिए ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया और मतदान करने को प्रेरित किया। बृहस्पतिवार को जिला युवा अधिकारी और उत्तर प्रदेश सामान्य विधानसभा निर्वाचन 2022 की नोडल अधिकारी पुष्पा सिंह के दिशानिर्देशन में एनवाईवी मोहित शर्मा ने कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें मोहित ने उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्राप्त लोकगीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। 'जागो जागो हे मतदाता, चलो करे मतदान जी। कसम तुम्हें है इस मिट्टी की, है कर्ज चुकाना ,जागो जागो हे मतदाता, चलो करे मतदान जी' गीत के द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया।ग्रामीणों को बताया कि मतदान प्रत्येक देशवासी का अधिकार है। इसे जाति, धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर सबको अपने मत का उपयोग करते हुए मतदान करना चाहिए। सभी को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें