फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ के एएसआई ने बैरक में फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली, 19 जनवरी नरेला के भोरगढ़ में स्थित केद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) कैंप के बैरक में बुधवार रात एक एएसआई ने खुदकुशी कर ली। उसका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिससे खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजकर परिवार वालों से पूछताछ कर छानबीन में जुटी हुई है। मृतक की शिनाख्त मूलत सोनीपत के पत्थर वाली गली आया नगर निवासी प्रवीण कुमार(51) के रूप में हुई है। वह वर्ष 1997 में सीआईएसफ में बतौर हवलदार (ड्राइवर) के पद पर भर्ती हुआ था उसके बाद उसकी पदोन्नति एएसआई के पद पर हुई थी। फिलहाल उसकी तैनाती दिल्ली मेट्रो में रोहिणी मेट्रो स्टेशन पर थी। बुधवार रात करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली की सीआईएसफ कैंप में एक जवान ने खुदकुशी कर ली है। बैरक के एक कमरे में जवान पंखे से लटक कर खुदकुशी की थी। सूचना मिलते ही क्राइम टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर लिया। छानबीन के दौरान उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उसके सहयोगियों ने बताया कि बुधवार को प्रवीण की ड्यूटी सुबह 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रोहिणी सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन पर थी। ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बैरक में आया और मैस में खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। रात में जब वह खाना खाने के लिए नहीं आया तब मैस कर्मचारी उसके कमरे में गए। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था काफी आवाज देने के बाद कमरा नहीं खोलने पर कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ दिया। प्रवीण ने चादर का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली थी। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि प्रवीण के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा 2 बेटे और एक बेटी है। घटना की जानकारी परिवार वालों को दे दी गई। पुलिस परिवार से पूछताछ कर तनाव के कारणों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। ------ राजीव कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें