कोविड अस्पताल में तैयारियों का हुआ निरीक्षण
बरेली। 300 बेड कोविड अस्पताल में कोविड-19 मरीज के इलाज होने भर्ती कराने उन्हें डिस्चार्ज करने इलाज के दौरान प्रयोग की जाने वाली दवाओं समेत सभी तैयारियों की उपलब्धता की परख हुई। नोडल अधिकारी डॉ सुदेश कुमारी गर्ग ने इंटीग्रेटेड कोविड-19 सेंटर, कोविड अस्पताल मीरगंज बहेड़ी का निरीक्षण किया। तीनों सीएचसी पर लगे ऑक्सीजन प्लांट चला कर भी देखें। उनके साथ सीएमओ डॉ बलबीर सिंह एसीएमओ डॉ आर्यन गिरी डॉक्टर हरपाल सिंह डॉक्टर अनुराग गौतम मौजूद रहे।