फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे की दुकान से लैपटॉप, एम्पलीफायर व अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर की दहिया कॉलोनी स्थित डीजे की दुकान में घुसकर चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर के सुभाष नगर के रहने वाले अनिल ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह दहिया कॉलोनी की गली नंबर 5 में हार्दिक डीजे के नाम से दुकान चलाता है। उसे शनिवार को पड़ोसी दुकानदार ने बताया कि आपकी दुकान के पीछे रस्सी लटक रही है। जिस पर वह तुरंत दुकान पर पहुंचा। उसने देखा कि दुकान से चोर लैपटॉप, दो एम्लीफायर, चार स्पीकर, चोरी कर ले गए। चोर रस्सी के सहारे छत पर गया और पीछे के दरवाजे की कुंडी तोडक़र वारदात को अंजाम दिया। उसने अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर उसने मामले से सिटी थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें