इज्जतनगर में देवर ने महिला को गोली मारी
बरेली। इज्जतनगर के गांव गिरधारी पुर में रहने वाली 28 वर्षीय शारदा देवी को शनिवार रात करीब दो बजे उनके देवर इतवारी ने गोली मार दी। गोली शारदा के पेट में लगकर आर पार हो गई। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शारदा ने बताया कि उन लोगों के बीच ससुर की नौकरी और पेंशन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते ही शनिवार रात सोते समय देवर ने उन्हें चारपाई से आंगन में खींच लिया और तमंचे से गोली मार दी।