संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। पंजाब में किसानों की रेल नाका बंदी के कारण पानीपत होते हुए दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली 40 से ज्यादा ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। इनमे से 7 ट्रेन ऐसी हैं, जो पानीपत रुककर जाती थीं। सुबह साढ़े पांच बजे वाली दिल्ली की ट्रेन से लेकर अमृतसर शताब्दी तक सभी ट्रेन में पानीपत से यात्री पंजाब और दिल्ली जाते थे। पानीपत से रोजाना 10 से 15 हजार यात्री इन 20 ट्रेन में सफर तय करते हैं। जिनमे ज्यादातर छोटे व्यापारी हैं, जो दिल्ली से माल लेकर आते हैं और पानीपत में बिक्री करते हैं।
- 20 से ज्यादा ट्रेन को दिल्ली में ही रोक दिया गया
यूपी और दिल्ली से होते हुए पानीपत आने वाली और फिर पानीपत से चंडीगढ़, अमृतसर और लुधियाना जाने वाली 20 से ज्यादा ट्रेनों को दिल्ली में ही रोक दिया गया है। ताकि उन ट्रेनों को पंजाब में न रोक लिया जाए। जो ट्रेनों पंजाब में रोक ली जा रही है वह ट्रेन वापस नहीं आ रही है। जिससे कुछ ट्रेन का रूट शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्दः
पानीपत होते हुए दिल्ली और पंजाब जाने वाली सात ट्रेन रद्द हो गई है। जिसमें वैष्णो देवी से दिल्ली, दिल्ली से अमृतसर वाली दो ट्रेन, दिल्ली से पठानकोट की दो ट्रेन रद्द हैं। वहीं पानीपत से होते हुए दिल्ली मुंबई और पंजाब जाने वाली 10 ट्रेनों के रूट छोटे कर दिए गए है। जिसमें अमृतसर से मुंबई जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन शामिल है। पानीपत से मुंबई जाने वाली यह एक ही ट्रेन है।