फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पब्लिक ग्रीवांस रिव्यू पोर्टल पर निस्तारण में बरेली जोन अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जनसुनवाई की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए शासन की ओर से संचालित पब्लिक ग्रीवांस रिव्यू पोर्टल पर पत्रों के निस्तारण में बरेली जोन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। एडीजी पीसी मीना ने संबंधित रेंज व जिलों के पुलिस अधिकारियों को शाबासी दी है।
विज्ञापन

एडीजी के पीआरओ ने बताया कि पोर्टल पर 20 दिसंबर 2023 से नौ जून 2024 तक प्रार्थना पत्रों की फीडिंग व निस्तारण को लेकर प्रदेश के सभी जोन व रेंज की सूची जारी की गई है। इस अवधि में पब्लिक ग्रीवांस रिव्यू पोर्टल पर (दैनिक-567, प्रगतिशील-104106) प्रार्थना पत्रों की फीडिंग कराई गई। (दैनिक-174, प्रगतिशील-100945) प्रार्थना पत्रों का शासन की अपेक्षा के अनुसार समयबद्ध व गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराया गया।

पोर्टल पर रेंज स्तर पर की गई दैनिक समीक्षा में प्रार्थना पत्रों की फीडिंग में बरेली रेंज को प्रथम एवं मुरादाबाद रेंज को तृतीय स्थान मिला है। रेंज स्तर पर की गई प्रगतिशील समीक्षा में प्रार्थना पत्रों की फीडिंग में मुरादाबाद रेंज को प्रथम एवं बरेली परिक्षेत्र को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

पोर्टल पर जिला स्तर पर की दैनिक वार समीक्षा में प्रार्थना पत्रों की फीडिंग व निस्तारण में बदायूं जिले को दूसरा, बिजनौर को चौथा, मुरादाबाद को छठा एवं बरेली को नौवां स्थान मिला है। जिलास्तर पर की गई प्रगतिशील समीक्षा में बिजनौर को तृतीय, बदायूं को चौथा, मुरादाबाद को पांचवां व बरेली को सातवां स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें