फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः लाल फाटक रोड पर हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
हादसे के बाद रोते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सड़क पर रोते रहे बच्चे, बाइक को टक्कर मार गया था वाहन

बरेली। रामगंगा से लाल फाटक रोड पर कोई वाहन सोमवार की शाम बाइक को टक्कर मारकर चला गया। बाइक पर पति और दो बच्चों के साथ जा रही भमोरा क्षेत्र की महिला की मौत हो गई। उसके बच्चे सड़क किनारे बैठकर काफी देर रोते रहे। बाद में पुलिस ने उसके परिवार के लोगों को बुलवाया।
विज्ञापन

भमोरा थाना क्षेत्र के गांव कटका भगत निवासी नरेश पाल अपनी पत्नी जामवंती और दो बच्चों के साथ बाइक से सोमवार शाम घर जा रहे थे। बताते हैं कि रामगंगा से लाल फाटक आने वाले रोड पर इनकी बाइक को ट्रक साइड मारकर चला गया। हादसे में जामवंती की मौत हो गई। वहीं पति और बच्चों को मामूली चोटें आईं। बदहवास नरेश पाल पुलिस और परिवार को सूचना देने में जुटे तो बच्चे सड़क किनारे बैठकर रोने लगे। तब पुलिस ने उन्हें चुप कराया और परिवार के दूसरे लोगों को बुलवाकर उनके हवाले किया। इसके बाद महिला के शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसे में युवक की मौत के बाद रिपोर्ट दर्ज

बरेली। शकुंतला विहार कॉलोनी निवासी वीरेंद्र ने सुभाष नगर थाने में रिपोर्ट कराई है कि बताया कि छह मई को उनके भाई सोनू अपने घर से पैदल ही बदायूं रोड पर जा रहे थे। करगैना गौंटिया के पास पीछे से आ रही एक कार ने सोनू को टक्कर मार दी। सोनू को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन अस्पताल बदलने के बाद भी सोनू को बचाया नहीं जा सका। उन्होंने कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें