सुभाषनगर पुलिया के नीचे हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
दुकानों में भरा पानी
गंदा पानी दुकानों व घरों के भीतर तक घुस गया, जिससे कारोबार ठप हो गया। जलभराव से व्यापारियों और आम जनता को खासा नुकसान उठाना पड़ा। दुकानदार यासीन रजा ने बताया कि बारिश का पानी सीधे दुकानों के अंदर घुस गया। इससे उनका सामान खराब होने की नौबत आ गई और दुकानदारी रुक गई। पानी के कारण सड़कों पर गड्ढे न दिखने के कारण कई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर गए। गाड़ियां बंद होने से लोगों को धक्का लगाने पर मजबूर होना पड़ा। दरगाह के पास एक महिला पानी में गिर गई। उसे दुकानदार ने निकाला।
जनजीवन पर गहरा असर
शहर के बमनपुरी, मॉडल टाउन, स्टेडियम रोड, डीजीपुरम और डेलीपार चौराहे भी जलमग्न रहे। इन इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया था। राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतें आईं। सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाई जा रही सड़कें भी जलमग्न हो गईं। सिविल लाइन में विकास भवन रोड पर भी पानी भर गया। तेज बारिश के दौरान पुराना शहर स्थित कांकरटोला में कब्रिस्तान की दीवार गिर गई। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया।