फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली का मौसम: आधी रात के बाद झमाझम बारिश, लोगों को उमस से मिली राहत, उमस से मिली राहत

Fri, 28 Aug 2026 05:32 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बृहस्पतिवार को आधी रात के बाद करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। अगले दो-तीन दिन तक अनुकूल माहौल बनने पर कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।  
विज्ञापन
बरेली में सुबह से छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पहाड़ों पर सक्रिय विक्षोभ से मैदानी इलाकों में अनुकूल माहौल बनने पर बारिश का दौर जारी है। बृहस्पतिवार को सुबह रुक-रुककर हल्की व तेज बारिश होती रही। आधी रात के बाद करीब आधे घंटे के बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश से हवा में नमी का स्तर सौ फीसदी जा पहुंचा। इससे लोगों को उमस से राहत मिली है। शुक्रवार को भी रिमझिम बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। इससे अब मानसून कमजोर होने की स्थिति में है। हालांकि, दो-तीन दिन अनुकूल माहौल बनने पर कुछ क्षेत्रों में रिमझिम, हल्की बारिश के आसार बन सकते हैं। बृहस्पतिवार को दिन का पारा सामान्य से पांच डिग्री कम 27.7 डिग्री और न्यूनतम सामान्य स्तर पर 25.5 डिग्री सेल्यिस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें