फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Weather: दो दिन और सताएंगे गर्म हवा के थपेड़े, भीषण गर्मी करेगी बेहाल, येलो अलर्ट जारी

Wed, 12 Jun 2024 06:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम का मिजाज फिर से गर्मा रहा है। अगले दो दिन भीषण गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
महिलाओं ने धूप से बचाव के लिए चेहरे पर बांधा दुपट्टा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मौसम का मिजाज एक बार फिर गर्मा रहा है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर अगले दो दिन तक दिन के साथ रात का भी तापमान बढ़ने का अनुमान जताया है। मंगलवार को दिन भर हल्के बादल मंडराने के बावजूद लोगों को तेज धूप की तपिश बेहाल करती रही। बुधवार को भी ऐसा हाल रहने वाला है। तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंचने के आसार हैं। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पछुआ हवा के साथ रेगिस्तान की गर्म हवा प्रवेश कर रही है। वहीं, पुरवा हवा का प्रवेश थमने से नमी का स्तर कम होता जा रहा है। इसके चलते भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़े भी चेहरे को झुलसाते रहे। बताया कि कमोवेश यही स्थिति अगले दो दिन तक रहेगी। 

UP: अगले महीने से लगेंगे 4जी प्री-पेड स्मार्ट मीटर, अब रिचार्ज करने पर मिलेगी बिजली, चोरी पर लगेगी लगाम
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल का कहना है कि बादल भले मंडरा रहे हैं पर अभी बारिश के आसार कम हैं। कहीं-कहीं अनुकूल माहौल बनने पर बूंदाबांदी या रिमझिम हो सकती है। इससे गर्मी का सितम और बढ़ेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री और न्यूनतम दो डिग्री बढ़त के बाद 29.9 डिग्री तक जा पहुंचा। रात में भी सुकून नहीं मिला। बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें