फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल: पुलिस पर फायरिंग करने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर सुभान गिरफ्तार, बोला- पार्षद अनीस ने उकसाया था

Sat, 31 Jan 2026 02:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बारादरी थाना पुलिस ने बवाल के आरोपी सुभान उर्फ चूरन को गिरफ्तार कर लिया। वह हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस के मुताबिक बवाल के दौरान सुभान ने फायरिंग की थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे पार्षद अनीष सकलैनी ने बवाल के लिए उकसाया था। 
विज्ञापन
आरोपी सुभान उर्फ चूरन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बीते साल 26 सितंबर को हुए बवाल का एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर सुभान उर्फ चूरन को थाना बारादरी पुलिस ने पीलीभीत बाइपास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक कोतवाली इलाके के किशोर बाजार निवासी चूरन ने बताया कि 25 सितंबर को पार्षद अनीस सकलैनी और मौलाना तौकीर के दूसरे साथियों ने उसे बुलाया था। उसे धर्म की दुहाई दी गई और कहा गया कि तुम्हें सच्चे मुसलमान का फर्ज अदा करना है।

विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि उससे कहा गया था कि 26 सितंबर को पुलिस इस्लामिया ग्राउंड में नहीं जाने देगी लेकिन तुम छोटे-छोटे टुकड़ों में लड़कों को लेकर आना और विरोध जताना। पुलिस रोकने लगे तो फायरिंग कर देना। उसके लिए तमंचा भी अनीस ने दिया था। बवाल के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी की थी। इसके बाद वह शहर से भाग गया। 

27 जनवरी को हुई मारपीट की घटना में भी शामिल था आरोपी 
आरोपी सुभान कुछ दिनों पहले ही बरेली लौटा था तो 27 जनवरी को स्पर्श रिसोर्ट के पास लड़कों के गुटों में मारपीट हो गई। यहां भी हमला करके वह भाग गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी सुभान को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें