फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी फुटबॉल टीम में शामिल हुए बरेली के तीन खिलाड़ी

Tue, 19 Jan 2016 01:51 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खेल विभाग और फुटबॉल संघ की ओर से बहराइच में अंडर 16 स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें बरेली मंडल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में टीम ने जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा किया। इसी के साथ नेशनल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का भी चयन किया गया। दिव्यांशु को गोल कीपर चुना गया जब कि सुधीर हाफ और मनीष राइट बैक खेलते हैं।  31 जनवरी तक मुरादाबाद कैंप में शामिल होने के बाद एक फरवरी को नेशनल चैंपियनशिप के लिए टीम दिल्ली रवाना होगी। फुटबॉल सचिव मून रॉबिंसन ने बताया कि टीम में फैजाबाद, लखनऊ, वाराणसी से 6-6, गोरखपुर से तीन, अलीगढ़ से दो और आजमगढ़, देवीपाटन, आगरा, मेरठ, मुरादाबाद, विंध्याचल, कानपुर और झांसी से 1-1 खिलाड़ी चुने गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें