फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सी बात पर ले ली जान: नाराज पड़ोसियों ने ही कर दी लोगों की हत्या

Mon, 02 Jan 2023 02:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बरेली में दो अलग-अलग घटनाओं में एक अधेड़ और एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इन दोनों ही मामलों में हत्या की वजह बेहद मामूली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश  के बरेली के बारादरी और शेरगढ़ थाना क्षेत्र में दो बुजुर्गों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हजियापुर निवासी 50 साल के सरताज को उन्हीं के पड़ोसियों ने डंडों से पीटकर मार दिया। सरताज के बेटे शाहरुख ने बताया कि उसका भाई दाऊद अपने एक हिंदू दोस्त के साथ घूम रहा था। पड़ोसियों ने इस बात पर एतराज किया और उनके भाई से मारपीट करने लगे।

विज्ञापन


उनके पिता सरताज विरोध करने आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। बारादरी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दूसरी घटना शेरगढ़ थाने के नगरिया गांव में हुई। वहां खड़ंजा को लेकर हुए झगड़े में बुजुर्ग शमशाद की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें