फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में मुठभेड़: शाहजहांपुर के नामी बदमाश को दबोचा, खुली लूट की गुत्थी

Mon, 02 Jan 2023 02:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। बारादरी पुलिस के मुताबिक बदमाश पिंकू सिंह पर हत्या, लूट, डकैती, हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर धाराओं में अलग-अलग थानों में 27 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजीपुरा में पशु तस्कर के मुठभेड़ में पकड़े जाने के बाद सोमवार को सराफ यामीन से लूट के आरोपी को बारादरी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। बारादरी पुलिस को सूचना मिली कि हरुनगला से भरतौल रोड जाने वाले मार्ग पर स्थित आवश्यक वस्तु गोदाम के पास संदिग्ध लोग खड़े हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देख बदमाश पिंकू ने फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया जिसमें पिंकू के बाएं पैर के घुटने के नीचे गोली लगी है। पिंकू के साथ पुलिस ने उसके साथी साजिद शेख को भी पकड़ लिया है। उनका तीसरा साथी रंजीत वर्मा फरार हो गया।

तीनों शाहजहांपुर के जलालाबाद स्थित नयागांव के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। बारादरी पुलिस के मुताबिक बदमाश पिंकू सिंह पर हत्या, लूट, डकैती, हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर धाराओं में अलग-अलग थानों में 27 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें