फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः दो भाइयों की रामगंगा में डूबने से मौत

विज्ञापन
रामगंगा से शव तलाशते गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

दोनों बेचने के लिए पालेज से खीरा खरीदने गए थे, नहाने के लिए रामगंगा में घुसे तो हो गया हादसा

बरेली। रामगंगा किनारे पालेज से खीरा खरीदने गए दो भाइयों की नदी में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई। साथ में गए दोस्त ने काफी देर तक दोनों का पता न चलने पर शोर मचाया तो पुलिस ने गोताखोर बुलाकर दोनों के शव निकलवाए। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

रामगंगा चौकी प्रभारी घनश्याम सिंह को बृहस्पतिवार दोपहर चार बजे मिलक पिछौड़ा के पास रामगंगा में दो बच्चों के डूबने की सूचना मिली। इस पर वह गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंचे। तब तक वहां भीड़ इकट्ठा हो चुकी थी। नदी में डूबे दोनों भाइयों का 15 साल का दोस्त गोलू भी वहां मौजूद था। उसने बताया कि 13 वर्षीय पातीराम और उसका 10 वर्षीय छोटा भाई अभिषेक नदी में डूब गए हैं। तीनों लोग दोपहर में खीरे लेने रामगंगा ओ थे। गर्मी लगने पर नहाने के लिए रामगंगा में घुसे तो यह हादसा हो गया। गोताखोरों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पहले पातीराम और फिर अभिषेक का शव बाहर निकाला। पुलिस से सूचना मिलने पर दोनों भाइयों के पिता रिक्शा चालक देवेंद्र कश्यप मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें