फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सौ फीसदी लक्ष्य हासिल कर एमडीए मुहिम में बरेली अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान में सौ फीसदी लक्ष्य हासिल कर बरेली समेत प्रदेश के पांच जिले अव्वल रहे। दस से 25 फरवरी तक चले अभियान के तहत लक्षित ब्लॉकों की आबादी में प्रत्येक के घर पहुंचकर यह सफलता स्वास्थ्य विभाग ने हासिल की।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक बरेली में फरीदपुर, क्यारा, भमोरा में अभियान चलाया गया। लोगों को आइवरमेक्टिन, डाई ईथाईल कार्बामजीन, एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई गई। 12 दिवसीय मुहिम में स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों का भी सहयोग मिला। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने घर-घर पहुंचकर लोगों को फाइलेरिया जिसे हाथी पांव भी कहते हैं कि बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण के नोडल डॉ. प्रशांत रंजन, डीएमओ सत्येंद्र कुमार समेत सीएचसी के चिकित्साधिकारियों ने बेहतर कार्य किया।
बताया कि दिसंबर में चले नाइट सर्वे मुहिम में इन्हीं तीन ब्लॉकों में फाइलेरिया के 14 मरीज मिले थे। संबंधित रिपोर्ट का संज्ञान लेकर शासन ने एमडीए अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसमें बरेली के अलावा लखनऊ, प्रयागराज, बाराबंकी, जालौन पहला स्थान हासिल किए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें