फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापना में बरेली अव्वल, अनुदान का थमा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापना के लिए तीन वर्ष से चल रहा निवेशकों का इंतजार अब थम गया है। बरेली की 28 इकाइयों को करीब 50 करोड़ अनुदान जारी करने पर मुहर लगी है। 266 करोड़ के निवेश करार के साथ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापना में बरेली प्रदेश में अव्वल है।
विज्ञापन

खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अंशिल सिन्हा के मुताबिक बीते दिनों खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के तहत गठित राज्य स्तरीय इम्पॉवर्ड कमेटी की बैठक कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें इकाइयों के लिए अनुदान के प्रस्तावों पर मंथन हुआ। अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा ने बरेली से सर्वाधिक 28 प्रस्ताव मिलने का जिक्र किया।
सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लिहाजा, अनुदान जारी करने पर सहमति जताई। अलग-अलग इकाइयों के लिए स्वीकृत अनुदान जारी होने लगा है। इससे उद्योग स्थापना में तेजी आएगी। अंशिल के मुताबिक बरेली मंडल से खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापना के लिए 50 प्रस्ताव भेजे गए थे। सभी को अनुदान जारी करने पर सहमति बनी है। बरेली मंडल के बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर से भेजे गए 22 प्रस्ताव के सापेक्ष करीब 20 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें