फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली से दिल्ली और जयपुर के लिए फिर होगी उड़ान, मुंबई व बंगलूरू के बीच बढ़ेंगे फेरे

Tue, 23 Sep 2025 11:16 AM IST
मुकेश कुमार रिंकू पांडेय, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली से दिल्ली और जयपुर के लिए फिर उड़ान शुरू हो सकती है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। नई विमानन कंपनियों से संपर्क साधा गया है। 
विज्ञापन
बरेली हवाई अड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने बरेली से दिल्ली और जयपुर के लिए फिर उड़ान के लिए कुछ नई विमानन कंपनियों से संपर्क साधा है। वहीं कुशीनगर की उड़ान के लिए भी नए सिरे से कवायद शुरू की गई है।  मुंबई व बंगलूरू के बीच सेवा दे रही इंडिगो एयरलाइंस से फेरे बढ़ाने को लेकर भी वार्ता शुरू की गई है। 70 फीसदी तक एअर ट्रैफिक वाले रूटों पर हवाई सेवा शुरू करने के लिए जल्द नई विमानन कंपनियों से करार होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल एन्क्लेव बरेली के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि बरेली-बंगलूरू के बीच सप्ताह में तीन और और बरेली-मुंबई के बीच चार दिन उड़ान है। दोनों रूटों पर इंडिगो एयरलाइंस सेवा दे रही है। इंडिगो के पास 180-180 सीटर एअर बस-320 मॉडल के दो विमान हैं।

दिल्ली और जयपुर रूट पर इतना है एअर ट्रैफिक
आंकलन के अनुसार, बरेली-जयपुर के बीच 80 फीसदी और बरेली-दिल्ली के बीच 70 फीसदी एअर ट्रैफिक है, लेकिन दोनों रूटों पर सेवाओं को बंद कर दिया गया है। अब इन दोनों रूटों के साथ बरेली-कुशीनगर के बीच उड़ान शुरू करने को लेकर औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। बरेली-दिल्ली के बीच सेवा शुरू करने के लिए 15 सितंबर को दिल्ली एअरपोर्ट को पत्र लिखकर स्लॉट मांगा गया है। 

बरेली-जयपुर, बरेली-दिल्ली के बीच उड़ान फिर शुरू करने की कार्रवाई चल रही है। कुशीनगर के लिए उड़ान को लेकर भी विमानन कंपनियों से वार्ता चल रही है। इसमें आ रही तकनीकी बाधाओं को दूर किया जा रहा है। दीपावली से पहले सेवाओं में सुधार होगा। नई उड़ानों को लेकर भी स्थिति साफ हो जाएगी। - अवधेश अग्रवाल, निदेशक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल एन्क्लेव बरेली

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दीपावली से पहले उड़ानें शुरू करने की कवायद
बरेली-जयपुर और बरेली-दिल्ली के बीच दीपावली से पहले हवाई सेवा शुरू करने के लिए कवायद तेज हो गई है। बरेली-जयपुर के बीच ट्रेनों की संख्या कम है। अप्रैल 2024 तक इस रूट पर जेट विंग हवाई सेवा दे रही थी। 80 फीसदी एअर ट्रैफिक के बाद भी तकनीकी कारणों से सेवा को बंद कर दिया गया था। बरेली-दिल्ली के बीच भी सप्ताह में तीन दिन उड़ान शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें