फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: बरेली में तापमान 43 डिग्री के करीब, आसमान से बरस रही 'आग', भीषण गर्मी से लोग बेहाल

Sun, 26 Apr 2026 11:01 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ ने दो दिन और भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान जताया है। अनुकूल माहौल बनने पर 27 अप्रैल से हल्के बादल मंडराने और हल्की बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन
धूप पर भारी रोटी की फिक्र...यह मार्मिक दृश्य सिविल लाइंस का है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्म पछुआ हवा के साथ महाराष्ट्र के पास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से बरेली में शनिवार को दिन का पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। गर्म हवा राहगीरों को झुलसाती रही। रात में भी सुकून नहीं मिला। रविवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। सुबह से ही तेज धूप खिल गई। मौसम विभाग ने दो दिन और भीषण गर्मी का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को सुबह दस बजे से ही धूप तपिश का अहसास कराने लगी। बेहद जरूरी कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। दोपहर में राहगीर छांव तलाशते नजर आए। अधिकतम पारा सामान्य से चार डिग्री अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 

न्यूनतम तापमान चार डिग्री से अधिक 
शाम को सूरज ढलने पर लोगों ने हल्की राहत जरूर महसूस की, लेकिन रात में उष्मीय विकिरण से उमस बनी रही। न्यूनतम पारा सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा की गति 40 किमी प्रतिघंटे, नमी का स्तर 40 फीसदी रहा। 

विज्ञापन

गमछा डालकर धूप से बचाव करते युवक - फोटो : अमर उजाला
27 अप्रैल को शाम से बारिश के आसार 
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पछुआ हवा और महाराष्ट्र के प्रतिचक्रवात की परिस्थिति दो दिन तक जारी रहेगी। 27 अप्रैल को सर्वाधिक गर्मी का अनुमान है। फिर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 अप्रैल की शाम से रुहेलखंड में हल्की बारिश हो सकती है। 

बीते साल 42.4 डिग्री पहुंचा था दिन का पारा
मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, पिछले वर्ष 25 अप्रैल को ही तापमान 42.4 डिग्री दर्ज हुआ था। हालांकि, इस वर्ष 15 अप्रैल से हर दिन पारा पिछले वर्ष की तुलना में रोजाना तीन से चार डिग्री अधिक दर्ज हो रहा है। वहीं, उष्ण लहर की वजह से तापमान के सापेक्ष दो डिग्री अधिक गर्मी का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन

बीते छह दिन का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
25 अप्रैल 42.8   25.8
24 अप्रैल 42.0   23.7
23 अप्रैल 41.6     23.2
22 अप्रैल 39.8   22.6
21 अप्रैल 39.0   22.2
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें