तीन करोड़ से ज्यादा लोन लिया, विदेश यात्राएं कीं
वंदना वर्मा पर आरोप है कि उसने दो पैनकार्ड और नाम पतों के फर्जी प्रमाणपत्र देकर कई बैंकों से तीन करोड़ से ज्यादा रुपये का लोन लिया और एशोआराम की जिंदगी जी रही थी। उसने कई लोगों को शिक्षक पद पर नौकरी का झांसा देकर ठगी की। ऐसे लोग भी उसके खिलाफ शिकायतें करते घूम रहे थे। आरोप है कि बिना विभागीय अनुमति के शिक्षिका वंदना वर्मा ने विदेश यात्रा भी कर लीं। इंस्पेक्टर प्रेमनगर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि आरोपी शिक्षिका को जेल भेज दिया गया है।