फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसएसपी अनुराग आर्य को मिली प्रोन्नति, एडीजी और डीआईजी ने लगाए स्टार

Fri, 02 Jan 2026 10:39 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

शासन के गृह विभाग से बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य को अतिरिक्त स्टार एवं कॉलर बैंड प्रदान किए गए हैं। जोन कार्यालय में एडीजी रमित शर्मा व डीआईजी अजय कुमार साहनी ने एसएसपी को यह स्टार और कॉलर बैंड लगाए। 
विज्ञापन
एडीजी और डीआईजी ने एसएसपी की वर्दी पर लगाए स्टार और कॉलर बैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य को सेलेक्शन ग्रेड पदोन्नति मिल गई है। शासन के गृह विभाग से उन्हें अतिरिक्त स्टार एवं कॉलर बैंड प्रदान किए गए हैं। बृहस्पतिवार को जोन कार्यालय में एडीजी रमित शर्मा व डीआईजी अजय कुमार साहनी ने एसएसपी को यह स्टार और कॉलर बैंड लगाया। दोनों अधिकारियों ने अनुराग आर्य के कार्यों की सराहना की, साथ ही उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर एसपी यातायात, पुलिस अधीक्षक उत्तरी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसएसपी अनुराग आर्य को वर्ष 2024 के उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया था। यह पदक उन्हें जनपद बरेली में अपराध नियंत्रण के साथ ही शांति और कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए दिया गया। बताते चलें कि 26 सितंबर 2025 को बरेली के माहौल को खराब करने का प्रयास किया गया था। एसएसपी अनुराग आर्य ने धैर्य और संयम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर में शांति और कानून व्यवस्था को बरकरार रखा। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने खुशी जताते हुए उनकी पीठ थपथपाई थी। 

विज्ञापन

सीरियल किलिंग मामले का किया था खुलासा 
साल 2024 में चार्ज लेने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने शाही थाना क्षेत्र के चर्चित सीरियल किलिंग मामले का खुलासा किया था। शाही और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में साल भर में करीब 11 महिलाओं की हत्या की गई थी। इन घटनाओं का खुलासा बरेली पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। एसएसपी अनुराग आर्य ने इसे चुनौती के रूप में लिया और नवाबगंज के निवासी कुलदीप गंगवार को गिरफ्तार कर छह घटनाओं का खुलासा किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें