ट्रेन से कटकर युवक की मौत (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को बरेली जंक्शन पर एक युवक ट्रेन से कट गया था। उसके दोनों पैर धड़ से अलग हो गए थे। मंगलवार सुबह उसकी पहचान पीलीभीत जिला निवासी सोनू के रूप में हुई है। 30 साल का सोनू बरेली शहर के नवादा शेखान में आठ साल से रह रहा था।
सोमवार रात मुरादाबाद से घर वापस लौट रहा था तभी यह हादसा हो गया। पहचान के बाद सोनू के परिजन बरेली कोतवाली पहुंच गए हैं।