गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ते समय छात्रा आकांक्षा यादव फिसल कर गिर गई। उसका बाया पैर बुरी तरह से कुचल गया। आरपीएफ और जीआरपी ने छात्रा को एक निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजा। परिजनों को सूचित किया।
परिजनों ने छात्रा को शहर के मिनी बाईपास के निकट स्थित विपिन अस्पताल भर्ती कराया है। छात्रा के पैर का ऑपरेशन हो चुका है। छात्रा के तहेरे भाई प्रशांत यादव ने बताया कि वे जब तक पहुंचे तब तक छात्रा जिला अस्पताल पहुंच चुकी थी। जिला अस्पताल में उन्हें बताया गया कि ट्रेन चल गई थी, छात्रा की सहेली चढ़ चुकी थी और जब आकांक्षा ट्रेन में चढ़ रही थी तभी चढ़ते समय पैर फिसल गया। इससे हादसा हुआ। उसके साथ में साक्षी भी थी। साक्षी गुरुग्राम चली गई है। प्रशांत यादव ने बताया कि आकांक्षा यादव गुरुग्राम से एमबीए कर रही थी और उसका यह आखिरी सेमेस्टर था। वह अपने घर 29 दिसंबर को आई थी और वापस गुरुग्राम जा रही थी।