फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः सिरौली के कोरोना संक्रमित ने वीडियो जारी कर मोहल्लेवालों से मांगी माफी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कहा- मेरे लिए मांगे दुआ ताकि जल्द ठीक होकर आपके बीच आ सकूं

सिरौली। मुंबई से आए सिरौली के मोहल्ला प्यास निवासी कोरोना संक्रमित ने एक वीडियो जारी कर मोहल्लेवालों से माफी मांगी है। वीडियो में उसने कहा कि वह पूरी तरह से बेकसूर है, उसकी वजह से मोहल्लेवालों को जो परेशानी हो रही है, उसका जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग है। कहा कि मुंबई से आने के बाद वह घर या मोहल्ले में जाने के बजाय सीधे रामनगर अस्पताल गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक दिन उसे रामनगर में रोका। दूसरे दिन जांच के लिए बरेली भेजा। दो दिन बाद निगेटिव होने की रिपोर्ट देकर घर भेज दिया, इसके बाद संक्रमित बताकर उसे और परिवारवालों को ले गए। पूरे मोहल्ले को सील कर दिया गया। रमजान माह में इलाके की गलियां बंद कर दी गई हैं। उसकी वजह से लोगों को जो कष्ट सहना पड़ रहा है उसके लिए वह माफी चाहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें