फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः अचानक चल पड़ी श्रमिक एक्सप्रेस, हादसा बचा

विज्ञापन
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आए लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बच्चों को गोदी में लिए दो महिलाएं लड़खड़ाईं, एडीआरएम ने दिए जांच के आदेश

बरेली। राजस्थान से श्रमिकों को लेकर्र आई स्पेशल ट्रेन से गुरुवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। श्रमिक स्पेशल ट्रेन जैसी ही बरेली रुकी, लोगों ने उतरना शुरू कर दिया मगर इसी बीच अचानक से ट्रेन फिर चल पड़ी। उस समय श्रमिक और उनके परिवार उतर रहे थे। जिसमें बच्चे भी शामिल थे। ट्रेन चली तो दो महिला लड़खड़ा भी गईं, हालांकि बाद में वो संभल गई। यह देखकर स्टेशन पर मौजूद रेलवे और पुलिस जवानों के होश उड़ गए। तुरंत ही वॉकी-टॉकी से ट्रेन को रुकवाया गया। मामले के एडीआरएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजस्थान के जालोर से श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन (04877) सुबह 8.05 बजे जंक्शन पहुंची। जंक्शन पर कुल 762 श्रमिकों को उतरना था। कोच से श्रमिकों ने उतना शुरू किया ही था कि अचानक ट्रेन चल पड़ी। बच्चों को गोदी में लिए कई महिलाएं गिरते-गिरते बच गईं। ये देख जंक्शन पर मौजूद आरपीएफ, जीआरपी और कमर्शिलय स्टाफ के होश उड़ गए। सीएमआई और एसएस ने बताया कि पैनल से पीछे का रूट जाम हो जाने के कारण गार्ड को ट्रेन को थोड़ा आगे बढ़ाने को कहा गया था। जैसे ही स्टेशन पर भगदड़ का माहौल बना वैसे ही तुरंत वॉकी-टॉकी से ड्राइवर को ट्रेन रोकने को कहा गया। हालांकि इस दौरान ट्रेन केवल सरक ही रही थी। इसके बाद 762 श्रमिकों को उतारकर 9.10 बजे ट्रेन को गोरखपुर रवाना कर दिया गया।
ड्राइवर को यात्रियों के उतरने के दौरान ट्रेेन को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए था। इस मामले में जिस स्तर पर भी लापरवाही बरती गई है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मानसिंह मीणा, एडीआरएम, मुरादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें