100 फीट लंबी दीवार बताएगी बरेली के विकास की कहानी
शिव नाद चौक पर करीब 100 फीट लंबी विकास गाथा दीवार भी बनाई जाएगी। इस पर ग्रेटर बरेली योजना, रामगंगा नगर योजना, सप्त नाथ ईको सिटी, कैनाल फ्रंट, जटायु पार्क समेत बीडीए की प्रमुख विकास और पर्यटन परियोजनाओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा। इससे शहरवासियों और बाहर से आने वाले लोगों को बरेली में हो रहे विकास की समग्र झलक मिलेगी।
बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि नाथ कॉरिडोर बरेली की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण क्षेत्र है। ‘शिव नाद चौक’ इसी सोच का हिस्सा है। उद्देश्य बेहतर यातायात सुविधा, सुंदर व सुव्यवस्थित वातावरण के साथ बरेली की विशिष्ट पहचान को सामने लाना है।