फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली के धावकों का मंडल में जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ी 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग।
विज्ञापन


बरेली। बदायूं में आयोजित मंडल स्तरीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बरेली के धावकों का दबदबा रहा। सीनियर, जूनियर व सब जूनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं सब जूनियर वर्ग में 13 साल की राधा ने तीन प्रतिस्पर्धाओं में पदक जीतकर सभी को चौंकाया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में मूक-बधिर खिलाड़ी रिदम शर्मा ने सामान्य खिलाड़ियों के साथ प्रतिभाग करते हुए सीनियर वर्ग में 400 मीटर, 200 मीटर और 400 मी बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। सीनियर वर्ग में ही रोहित भदौरिया ने 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर में व्यक्तिगत चैंपियनशिप के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सीनियर वर्ग में मोहित शर्मा ने 200 मी., 400 मी. व ऊंची कूद जंप में व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। जूनियर वर्ग में आलम ने 400 मी., 200 मी. व 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। वहीं सब जूनियर वर्ग में 13 वर्षीय राधा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 600 मी., 200 मी. में स्वर्ण पदक जीता और 400 मीटर में रजत पदक जीतकर सबको चौंकाया। जूनियर वर्ग में काजल ने 3000 मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक और 1500 मीटर में रजत पदक जीता। टीम लेकर गए कोच अजय ने बताया विजेता खिलाड़ी 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक आयोजित स्कूल स्टेट प्रतियोगिता प्रयागराज में प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों की सफलता पर जिला सचिव गजेंद्र तोमर, सह सचिव सत्यवीर यादव, पंकज कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, संजय सिंह, बलवंत, अरविंद राणा, हसीब आदि ने बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें