फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली रोडवेज में होंगी तीन सौ से ज्यादा चालकों की भर्तियां

Tue, 12 Jul 2016 01:17 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम बरेली क्षेत्र में तीन सौ से अधिक चालकों की भर्ती होनी है। इसके लिए डाक, कोरियर या व्यक्तिगत रूप से आवेदन किए जा सकते हैं। इस बार पहला ऐसा मौका होगा जब कि आवेदकों को दो टेस्ट से गुजरना होगा। पहला टेस्ट क्षेत्रीय कार्यशाला में होगा और दूसरा टेस्ट निगम प्रशिक्षण संस्थान कानपुर में होना है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने पूरे उत्तर प्रदेश मेें 1931 रिक्त स्थान चालकों के लिए घोषित किए गए हैं। इसमें सबसे अधिक 305 स्थान बरेली में रिक्त हैं। इसके अलावा गाजियाबाद में 134, मेरठ में 50, सहारनपुर में 150, हरदोई में 68, आगरा में 155, अलीगढ़ में 116, मुरादाबाद में 162, इटावा में 77, देवीपाटल में 40, कानपुर में 100, लखनऊ में 88, चित्रकूट धाम में 44, गोरखपुर में 50, वराणसी में 52, झांसी में 90, फैजाबाद में 20, इलाहाबाद में 86, आजमगढ़ में 42 और नोएडा में 102 स्थान चालकों को रिक्त हैं।
मुख्यालय के निर्देशानुसार आवेदक की आयु एक जुलाई को 23 साल 6 माह होना जरूरी है। इसके लिए शैक्षिक योग्यता जूनियर हाई स्कूल मांगी गई है। लंबाई 5 फुट 3 इंच होना आवश्यक है। इसके अलावा आवेदक को भारी वाहन चलाने में दो वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) साद सईद ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि चालकों की भर्ती शुरू कर दी गई है। प्रार्थी इस संबंध में अपने क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें