फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली राइफल क्लब के निशानेबाजों ने प्रदर्शन से किया प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में जीते सात पदक
विज्ञापन



बरेली। जयपुर में हुई 48वीं स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में बरेली राइफल क्लब के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। क्लब के खिलाड़ियों ने कुल सात पदक जीते। इनमें चार स्वर्ण और तीन रजत पदक शामिल हैं।
बरेली राइफल क्लब के संरक्षक मुजाहिद हसन खान ने 12 बोर ट्रेप स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। मंतशा फात्मा ने 12 बोर ट्रेप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी वर्ग में दानिश अहमद ने भी स्वर्ण पदक जीता। सारा फातिमा (13 वर्ष, डीपीएस स्कूल, बरेली) ने 12 बोर डबल ट्रेप में स्वर्ण पदक जीता। फुरकान अली खां ने 12 बोर डबल ट्रेप में रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

15 वर्षीय विराट चौबे ने 12 बोर ट्रैप में दो रजत पदक जीते। 13 वर्षीय मो. हसन खां का चयन 12 बोर डबल ट्रैप में प्री-नेशनल के लिए हुआ है। सानिया रजा खां ने .22 बोर राइफल में 600 में से 509 अंक प्राप्त किए। वहीं, समृद्धि सक्सेना ने 10 मीटर एयर राइफल में शानदार प्रदर्शन कर प्री-नेशनल के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया। अभय रस्तोगी ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा को उत्तीर्ण कर प्री नेशनल में अपना स्थान बनाया व .22 बोर राइफल में उन्होंने 507/600 अंक प्राप्त किए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें