फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली परिक्षेत्र को मिली 99 महिला परिचालक, सबसे अधिक पीलीभीत डिपो को

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिक्षेत्र के चार डिपो को 99 महिला परिचालक मिल गई हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय की ओर से जारी सूची के तहत सबसे अधिक पीलीभीत में 32 महिला कर्मी शामिल हैं। वहीं चयनित महिला परिचालकों को निगम कोष में 10 हजार की रकम जमा कराने के साथ पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र व अन्य दस्तावेजों को जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अलावा एनसीसी, एनएसएस और स्काउट गाइड संस्था के स्रोत संबंधी प्रमाण पत्र के आधार पर महिलाओं का चयन किया गया है। जारी महिला परिचालकों की सूची में दिशा निर्देश देते हुए कहा गया है कि परिचालक पद की समस्त औपचारिकताएं पूरी कराएं। इसमें 10 हजार रुपये समेत प्रमाणपत्रों को ऑफलाइन व ऑनलाइन सत्यापन कराएं। इसके अलावा चरित्र सत्यापन, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, परिचालक लाइसेंस, दो राजपत्रित अधिकारी से अटैच प्रमाण व शपथपत्र देने होंगे। ऐसा न होने पर चयन निरस्त कर दिया जाएगा। संवाद

इन डिपो को मिली महिला परिचालक
99 महिला परिचालकों में बरेली-रुहेलखंड डिपो को 26-26, पीलीभीत को 32 ओर बदायूं डिपो को 15 महिला परिचालक मिली हैं। इन सभी महिला परिचालकों को सात दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कराकर आवश्यकतानुसार संविदा परिचालक के रूप में कार्य लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें