फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंच दीपोत्सव पर चमका बाजार: बरेली में 2065 करोड़ का कारोबार, ऑटोमोबाइल सेक्टर ने भरी रफ्तार, गहने भी खूब बिके

Thu, 12 Nov 2026 10:01 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

पंच दीपोत्सव पर बरेली के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। एक अनुमान के मुताबिक, जिले में करीब 2065 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। बाजारों में पांच दिनों तक ग्राहकों की भारी भीड़ रही। सोना महंगा होने पर भी सराफा बाजार में हल्के जेवरों की खूब खरीदारी हुई। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भी वृद्धि दर्ज की गई। 
विज्ञापन
दीपोत्सव पर बाजार में रही भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस से शुरू हुए पंच दीपोत्सव के दौरान बरेली जिले में करीब 2065 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। बुधवार को भाई दूज के साथ दीपोत्सव पर्व का समापन हो गया। व्यापारियों के अनुमान के मुताबिक, पांच दिनों तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी और जमकर खरीदारी हुई। सोना महंगा होने के बावजूद सराफा बाजार में ग्राहकों का उत्साह कम नहीं हुआ। कम वजन के जेवरों की मांग अधिक रही। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भी उछाल देखा गया। 

विज्ञापन


अनुमान के अनुसार, करीब 1000 कारों और 6500 से अधिक बाइकों की बिक्री हुई। ग्राहकों ने सुरक्षा सुविधाओं को प्राथमिकता दी, जिसमें अधिक एयरबैग वाली गाड़ियां पसंद की गईं। मिठाई, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, किराना और पटाखा कारोबार में भी अच्छी बिक्री दर्ज की गई।

खूब हुआ कारोबार
ऑटोमोबाइल कारोबारी अल्पित अग्रवाल ने बताया कि इस बार कारों की बिक्री अच्छी रही। ग्राहकों ने खासतौर पर ज्यादा एयरबैग, ऑटोमेटिक कारों को प्राथमिकता दी, जो सुरक्षा के लिहाज से भी बेहतर है।

विज्ञापन
Trending Videos

अमित आहूजा, राजेंद्र गुप्ता और अल्पित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
मिठाई कारोबारी अमित आहूजा ने बताया कि मिठाई कारोबार में भी दिवाली से भाई दूज तक खूब रौनक रही। दुकानों पर सुबह से देर रात तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। मल्टीग्रेन लड्डू और अन्य हेल्दी विकल्पों को चुना।

सराफा कारोबारी सुमित अग्रवाल ने बताया कि पंच दीपोत्सव में सराफा बाजार में बूम रहा। धनतेरस पर ही ग्राहकों को अच्छी खरीदारी की। इस बार हल्के और फैंसी जेवर को ग्राहकों को ने ज्यादा पसंद किया

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि पंच दीपोत्सव के पांचों दिन बाजार में अच्छा कारोबार रहा। धनतेरस से भाई दूज तक ग्राहकों की भीड़ बनी रही। करीब 2065 करोड़ रुपये का कारोबार होने से व्यापारियों में उत्साह है। 
विज्ञापन

बाजार के आंकडे़ 
सेगमेंट कारोबार
बर्तन 100
कपड़े 55
सर्राफा   430
फर्नीचर 40
ऑटोमोबाइल सेक्टर 820
इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद 90
पूजा का सामान 10 
मिठाई   150
डाई फ्रूटर्स  63
रियल एस्टेट 30
 
सेगमेंट कारोबार
सजावटी सामान 15
किराना 60
मोबाइल 20
पटाखा 120
मिट्टी के बर्तन और मूर्तियां 12
अन्य फुटकर  50
कुल 2065 करोड़

नोट- सभी आंकड़े व्यापार मंडल के अनुसार करोड़ रुपये में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें