इन परियोजनाओं का यह है उद्देश्य
- दिल्ली और लखनऊ के बीचोंबीच बसे उत्तराखंड के प्रवेश द्वार बरेली में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देना।
- विद्यार्थियों और खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले शहरवासियों को इस बारे में शिक्षित करना।
- बरेली और आसपास की युवा पीढ़ी में तार्किक सोच-समझ के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना।
- समुद्री जैव विविधता को समझाकर उसे खतरों से बचाने और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना।
बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने बताया कि साइंस पार्क के लिए हम कदम आगे बढ़ा चुके हैं। अन्य दो प्रोजेक्ट के लिए जल्द ही जरूरी कार्रवाई शुरू की जाएगी। पूरा प्रयास रहेगा कि इस साल के आखिरी तक हम तीनों प्रोजेक्ट आमजन को समर्पित कर दें। हमारा उद्देश्य है कि महानगरों की तरह बरेली की युवा पीढ़ी भी तकनीक के इस दौर में आगे बढ़े। यहां के युवा खुद को किसी से पीछे न पाएं।