फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly : नाले में डुबोने से नहीं, दम घुटने से हुई थी चूहे की मौत, पोस्टमार्टम में खुलासा

Fri, 02 Dec 2022 04:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

Bareilly : भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में पोस्टमार्टम हुआ तो यह तथ्य सामने आया कि चूहे के फेफड़ों तक नाली का पानी नहीं पहुंचा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में पानी में डुबोकर चूहे की हत्या करने के मामले मेंे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी मौत का कारण दम घुटना था। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में पोस्टमार्टम हुआ तो यह तथ्य सामने आया कि चूहे के फेफड़ों तक नाली का पानी नहीं पहुंचा था। 

विज्ञापन


ईवीआरआई के संयुक्त निदेशक डॉ. केपी सिंह ने बताया, चूहे के लिवर में पहले से दिक्कत थी। अधिक समय तक उसका जिंदा रह पाना मुश्किल था। चूहे के शरीर की संरचना ऐसी होती है कि फेफड़ों तक जल्दी पानी नहीं पहुंचता है। 

यह था मामला
बदायूं के पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने मनोज को चूहे की पूंछ में पत्थर बांधकर नाले में डुबाते देखा था। उन्होंने वीडियो बनाकर थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, पर पूछताछ कर छोड़ दिया। पशु चिकित्सालय ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया, तो शव को आईवीआरआई भेजा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें