फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बरेली के खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत सोमवार को श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज में बालक वर्ग की मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बरेली के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाया। विजेता खिलाड़ियों ने 14 से 17 सितंबर तक मिर्जापुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में बरेली के इंद्रजीत, रजनीकांत, दिनेश, अनुज कुमार, अभिषेक, अमित कुमार, अमनदीप, आयुष यादव, मो. फैज ने अपने-अपने भार वर्गों में जीत दर्ज की। अंडर-17 आयु वर्ग में पीलीभीत के सुभाष राठौर, प्रशांत शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। बरेली के मो. अरमान, अखिलेश, मो. अहमद, लव भारती, मोनिश अली, नितिन सागर, वासु, सूर्य प्रताप सिंह भी अपने-अपने भार वर्गों में अव्वल रहे।
अंडर-19 में बरेली के मो. फरहान, अनमोल, सजल, रोहन ने बाजी मारी। पीलीभीत के सौरभ ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम कर, प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया।

विजेताओं को किया पुरस्कृत
मुकाबलों से पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सचिव एवं मंडलीय उपनिदेशक (माध्यमिक) मुन्ने अली ने किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन सिखाते हैं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) के मंडलीय मंत्री डॉ. संजय सिंह, अजय कुमार अग्निहोत्री, संजीव कुमार, क्रीड़ा अधिकारी गौरव वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गोविंद दीक्षित ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें