फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, आधी रात को आया ईमेल, सुबह मच गई खलबली

Thu, 16 Jul 2026 02:26 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के प्रियदर्शनी नगर स्थित पुराने पासपोर्ट कार्यालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे मेल से कार्यालय में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 
विज्ञापन
पासपोर्ट कार्यालय में छानबीन करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के पासपोर्ट कार्यालय और उसके अधीन संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्रों में बृहस्पतिवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने से खलबली मच गई। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने दो घंटे तक परिसर की सघन जांच की। बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर सबने राहत की सांस ली।

विज्ञापन




क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ कार्यालय खुला। जैसे ही कंप्यूटर ऑन किया और ई-मेल खोला तो कार्यालय समेत पासपोर्ट सेवा केंद्रों को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। प्रेमनगर थाना पुलिस डीडीपुरम स्थित पासपोर्ट कार्यालय और बारादरी पुलिस पीलीभीत बाइपास स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंची।
विज्ञापन


बम निरोधक दस्ता, एलआईयू, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड ने कार्यालयों के परिसर की सघन जांच की। स्टाफ और आए लोगों को बाहर निकाल दिया गया। बैग की भी तलाशी ली गई पर विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। जांच पूरी कर टीम लौट गई, लेकिन गार्डों को प्रत्येक व्यक्ति की जांच के बाद ही कार्यालय में प्रवेश के निर्देश दिए गए। गेट पर बैग और जेबें चेक कराने के बाद प्रवेश मिला।
 

विज्ञापन

अन्य सेवा केंद्रों पर भी हुई सघन जांच
ई-मेल के जरिये पासपोर्ट कार्यालय के अधीन पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों में भी विस्फोट रखे होने की धमकी मिली थी। लिहाजा, सभी सेवा केंद्रों के प्रभारियों को तत्काल परिसर खाली कर पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया। बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, नगीना पासपोर्ट सेवा केंद्रों में भी स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्तों ने जांच की। हालांकि, कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

सीसीटीवी फुटेज में नहीं दिखी संदिग्ध हरकत
ई-मेल मिलने के बाद जांच के लिए पहुंची टीमों ने परिसर की तलाशी के साथ सीसीटीवी फुटेज भी देखी, लेकिन किसी संदिग्ध व्यक्ति की आवाजाही या कहीं कोई संदिग्ध वस्तु रखी नहीं दिखी। आवेदक और कार्यालय के स्टाफ की ही आवाजाही रही। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक, पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। आईपी एड्रेस के जरिये ई-मेल भेजने वाले की तलाश करेगी।

27 मार्च व 13 अप्रैल को भी मिला था धमकी भरा ई-मेल
बृहस्पतिवार को ई-मेल मिलने का मामला पहला नहीं है। इससे पूर्व इसी वर्ष 27 मार्च और 13 अप्रैल को भी पासपोर्ट कार्यालय को ई-मेल के जरिये धमकी मिली थी। इन ई-मेल में तमिलनाडु के मेडिकल कॉलेजों में चल रही राजनीति का जिक्र था। 14 एलईडी बम फटने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें