संपत्ति खरीदने से पहले कर लें पड़ताल
बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि संपत्ति खरीदते समय यह भी पता करें कि भूखंड विकास प्राधिकरण अथवा अन्य किसी विभाग के पास बंधक तो नहीं है। भू उपयोग की भी जानकारी कर लेनी चाहिए। बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार ने उप निबंधकों को बताया कि महायोजना में पार्क, खुले स्थल, ग्रीन बेल्ट, क्रीड़ास्थल और सड़कों के किनारे प्रस्तावित भू उपयोग का विवरण गाटावार रजिस्ट्री कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि बैनामे में यह जानकारी दर्ज की जा सके। इस प्रक्रिया से आम आदमी को भू उपयोग की जानकारी होगी। लोग धोखाधड़ी का शिकार नहीं होंगे।