फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के बाद अब बरेली से मुंबई-बंगलूरू की उड़ान भी तय

Sat, 20 Feb 2021 03:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
बरेली एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बरेली से दिल्ली के बीच हवाई यात्रा शुरू करने की तैयारियों के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने भी 29 अप्रैल से मुंबई और चार मई से बंगलूरू के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए अपना शेड्यूल जारी करने के साथ भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से इसकी अनुमति जारी करने के लिए आवेदन कर दिया है।

विज्ञापन


लंबे इंतजार के बाद पिछले दिनों बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली तक हवाई सेवा शुरू होना तय हो चुका है। सरकारी क्षेत्र की कंपनी एलाइंस एयरलाइंस ने वायुसेना मुख्यालय से आठ मार्च से हवाई सेवा शुरू करने के लिए अनुमति भी मांगी है। अब निजी कंपनी इंडिगो ने भी बरेली से अपनी हवाई सेवाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इंडिगो की ओर से शुक्रवार को ही भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण यानी एएआई को दिए गए प्रस्ताव में 29 अप्रैल से मुंबई और चार मई से बंगलुरु के लिए हवाई सेवा शुरू करने का जिक्र किया है। 

इंडिगो ने दिल्ली स्थित एएआई मुख्यालय से अपने शेड्यूल के मुताबिक दोनों मुंबई और बंगलुरु के लिए सेवा शुरू करने की अनुमति मांगी है। कंपनी ने कहा है कि हवाई सेवा की अनुमति मिलते ही समयसारिणी जारी कर दी जाएगी। इसके बाद उसे वायुसेना से भी अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन


बरेली के लिए वरदान साबित होगी मुंबई-बंगलूरू की उड़ान 
बरेली से मुंबई-बंगलूरू के लिए हवाई सेवा शुरू होने की फिलहाल कोई चर्चा नहीं थी। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर दक्षिण भारत, मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज जैसे शहरों के लिए बरेली एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने का आग्रह किया था। माना जा रहा है कि इसी के बाद दिल्ली-बरेली उड़ान का शेड्यूल जारी हो गया।

दो दिन बाद ही इंडिगो ने भी अपना प्रस्ताव सौंप दिया। इंडिगो एयरलाइंस के आने से बरेली एयरपोर्ट का महत्व बढ़ जाएगा। मुंबई-बंगलूरू के लिए सेवाएं शुरू होने से औद्योगिक, स्वास्थ्य और शैक्षिक गतिविधियां बढ़ेंगी। जानकार लोगों का मानना है कि मुंबई, बंगलूरू और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवा बरेली के लिए वरदान साबित होगी।

बरेली एयरपोर्ट से मुंबई-बंगलूरू की सेवा भी जल्द शुरू होगी। दक्षिण भारत के साथ दूसरे प्रमुख शहर भी हवाई सेवा से जोड़े जाने है। केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय बरेली एयरपोर्ट पर खास ध्यान दे रहा है। 
विज्ञापन

- संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें