नई उड़ान के लिए एयरइंडिया एक्सप्रेस ने नहीं किया संपर्क
बरेली-नवी मुंबई के बीच उड़ान के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का एयर इंडिया एक्सप्रेस से करार हो चुका है। इसके लिए नवी मुंबई एयरपोर्ट पर स्लॉट भी मिल चुका है, लेकिन अब तक एयर इंडिया एक्सप्रेस से स्थानीय स्तर पर सिविल एन्क्लेव बरेली के अधिकारियों से कोई संपर्क ही नहीं किया। निदेशक ने बताया कि नई उड़ान शुरू होने में देरी हो सकती है। वह अधिकारियों व उड्डन कंपनियों के संपर्क में हैं। पत्राचार किया जा रहा है।
सिविल एन्क्लेव बरेली के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि बरेली-मुंबई की उड़ान 30 मार्च से बरेली-नवी मुंबई के बीच होगी। मंगलवार को ही मुंबई में एयरपोर्ट बदला गया है। उड़ान के समय में भी कुछ बदलाव हुआ है। नवी मुंबई के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस को उड़ान शुरू करनी है। संबंधित उड्डयन कंपनी से पत्राचार किया जा रहा है। नई उड़ान शुरू होने में अभी कुछ समय लग सकता है।