बरेली। बरेली-चंदौसी-मुरादाबाद एक्सप्रेस का शुक्रवार को संचालन फिर शुरू होगा। कोरोना संक्रमण के चलते यह ट्रेन करीब ढाई साल पहले बंद की गई थी।
यह ट्रेन मुरादाबाद से सुबह साढ़े सात बजे चलकर दोपहर 12 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में बरेली जंक्शन से दोपहर 2:40 बजे चलकर रामगंगा 2:53 बजे, बिशारतगंज 3:08 बजे, निसोई 03:20 बजे, आंवला 03:41 बजे, चंदौसी 05:20 बजे और मुरादाबाद 07:35 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन शुरू होने से बरेली-आंवला के बीच स्थित गांवों के उन लोगों को काफी लाभ मिलेगा जो रोजाना बरेली अप डाउन करते हैं। यहां के लोग काफी दिन से इस ट्रेन को दोबारा शुरू करने की मांग कर रहे थे।