फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat: बरेली को मिल सकती है पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सौगात, इस रूट पर चलाने की कवायद तेज

Wed, 04 Sep 2024 11:29 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली-मुंबई के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने की कवायद तेज हो गई है। अगर सबकुछ सही रहा तो जल्द ही यह ट्रेन ट्रैक पर दौड़ेगी। स्लीपर वंदे भारत का पहला वर्जन कोच फैक्टरी से ट्रायल के लिए बाहर आ गया है। 
विज्ञापन
वंदे भारत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए एक माह तक ट्रायल और स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा। यह स्लीपर वंदे भारत एक ओर से 1600 किमी दूरी तय करेगी। माना जा रहा है कि जल्द ही शहर को देश की पहली स्लीपर वंदे भारत की सौगात मिल सकती है। वहीं, सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन भी जल्द शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल की भी यह पहली स्लीपर वंदे भारत होगी। मुरादाबाद में वाशिंग लाइन न होने के कारण इस ट्रेन का संचालन बरेली से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे ने इस ट्रेन के लिए 

तय किया गया यह रूट
बरेली-चंदौसी-अलीगढ़-आगरा-ग्वालियर-झांसी-बीना-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-मनमाड़-मुंबई रूट तय कर लिया है। इस रूट पर पड़ने वाले रेल खंडों के मंडल मुख्यालयों को इस संबंध में लिखा जा चुका है।
विज्ञापन


स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का पहला वर्जन रविवार को ही कोच फैक्टरी से ट्रायल के लिए बाहर आया है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रायल के बाद पहली स्लीपर वंदे भारत उत्तर रेलवे को मिल सकती है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षण राकेश सिंह ने बताया कि सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए भी रूट तय है। इस ट्रेन का संचालन भी जल्द शुरू होगा।

वैकल्पिक रूटों पर भी रेलवे कर रहा विचार
बरेली-मुंबई और सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए रूट तय हो चुके हैं, लेकिन इन ट्रेनों के लिए रेलवे वैकल्पिक रूटों पर भी काम कर रहा है। पिछले दिनों उत्तर मध्य रेलवे से सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत के लिए वाया कानपुर सेंट्रल होते हुए रूट मांगा गया था, लेकिन उत्तर मध्य रेलवे ने पहले से ट्रेनों का दबाव होने का हवाला दे दिया। इधर, बरेली-मुंबई वंदे भारत के लिए वैकल्पिक रूटों पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत और सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए रूट लगभग तय हैं। रेलवे बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन का इंतजार है। इन ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू होगा।- आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें