दोबारा भी कर ली ठगी
सारिफ ने अपने पिता अली खान को अपनी परेशानी बताई। अली खान ने सादाब से शिकायत की तो उसने चालक की नौकरी दिलवाने के लिए दोबारा 2.84 लाख रुपये मांगे। परिवार ने रिश्तेदारों से लेकर यह रकम भी सादाब को दे दी। इसके बावजूद सारिफ को नौकरी नहीं मिली और उसे बंधक बनाकर काम कराया जाता रहा। करीब एक महीने बाद सारिफ ने खुद ही रुपये का इंतजाम कर टिककिराया, तीन सितंबर को वह भारत लौट आया।
भूखा प्यासा रखा, रुपये मांगे तो धमकाया
भारत लौटने पर सारिफ ने बताया कि उससे नौकरों की तरह सफाई का काम कराया गया। उसे पर्याप्त खाना व खर्चा भी नहीं दिया गया। अली खान ने जब सादाब से रुपये वापस मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। अली खान ने बताया कि उन्होंने 10 सितंबर को भी शिकायत की थी। अब दोबारा एसएसपी से शिकायत के बाद इज्जतनगर थाने में आरोपी सादाब और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।