फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो बरेली! ये लो एक और वर्ल्ड रिकार्ड

Thu, 05 Nov 2015 01:59 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला कार्निवाल का आगाज बरेली ने लार्जेस्ट ह्यूूमन स्माइली के नए वर्ल्ड रिकॉर्ड से किया। अब तक यह रिकॉर्ड क्रोएशिया के नाम था, जहां 768 लोगों ने जगरेब मेन स्क्वायर पर लार्जेस्ट ह्यूमन स्माइली की आकृति बनाई थी। इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बुधवार को अमर उजाला के सहयोग से फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने अपने कैंपस में 1111 विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक ह्यूमन इस्माइली बनाकर बरेली के नाम नया रिकॉर्ड दर्ज कर दिया। इसके लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दावा पेश किया जा चुका है।
विज्ञापन

घड़ी ने जैसे ही अपरान्ह 2.32 बजाए फ्यूचर इंस्टीट्यूट के मैदान में पीली और काली टीशर्ट में जुटे छात्र-छात्राओं की स्माइली तैयार थी। उन्होंने लगातार 10 मिनट तक इस्माइली बनाए रखी। इस रिकॉर्ड के गवाह बने लोगों ने सबको बधाई दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने सबको बेटियों के सम्मान और सुरक्षा की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी फरीदपुर कुंवर पंकज ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी। फ्यूचर ग्रुप के चेयरमैन मुकेश गुप्ता और मैनजिंग डायरेक्टर प्रमोद राणा ने अतिथियों का स्वागत किया। निदेशक मनीष शर्मा ने आभार जताया। इस मौके पर अमर उजाला के संपादक दिनेश जुयाल, यूनिट हेड धीरज जैन, प्रदीप जौहरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें