देरी के कारण एक्सपायर हुआ सैंपल
परिजनों ने हैदराबाद लैब से कराने की इच्छा जताई थी, लेकिन कागजी प्रक्रिया में देरी होने के कारण सैंपल एक्सपायर हो गया था। बृहस्पतिवार को दोबारा मनीष की मां मोरकली और बेटे कार्तिक का सैंपल लिया गया है।
भाई ने जताया खतरा
लेखपाल मनीष के भाई विवेक कश्यप ने कहा कि पुलिस अभी तक सिर्फ दो आरोपियों को ही जेल भेज पाई है। अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इस वजह से परिवार को खतरा बना हुआ है। पुलिस ने आरोपियों का फोटो तक सार्वजनिक नहीं किया है। ऐसे में हमें पुलिस सुरक्षा की जरूरत है।
एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट आने में 15 दिन का समय लग जाता है। यही रिपोर्ट जांच की दिशा तय करेगी।