इज्जतनगर मंडल के इन स्टेशनों की बदलेगी सूरत
8अमृत भारत योजना में बरेली सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद और लालकुआं के अलावा इज्जतनगर, बदायूं, बहेड़ी, उझानी, किच्छा, हल्द्वानी, काशीपुर, हाथरस सिटी, टनकपुर, रामनगर, काठगोदाम, पीलीभीत, पंतनगर को शामिल किया गया है।
अमृत भारत योजना में ये होंगे काम
अमृत भारत स्टेशन योजना में सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, प्रसाधन, लिफ्ट/एस्केलेटर, चौड़े फुट ओवरब्रिज, बेहतर पार्किंग सुविधाओं का विकास किया जाएगा। भवनों का पर्यावरण के अनुकूल निर्माण किया जाएगा। ऊर्जा संरक्षण के लिए सौर ऊर्जा प्लांट विकसित किए जाएंगे। अमृत भारत योजना में चयनित स्टेशनों पर आगामी 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए काम कराए जाएंगे। बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, एग्जीक्यूटिव लाउन्ज और अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप साइनेज की व्यवस्था की जाएगी।
इस कारण चूका बरेली
दरअसल बरेली जंक्शन दो मंडलों के बीच फंसा होने की वजह से खामियाजा भुगतता है। प्लेटफार्म नंबर एक से चार तक मुरादाबाद और पांच-छह इज्जतनगर रेल मंडल के अधीन आते हैं। विभागीय सूत्र बताते हैं कि इस वजह से यहां विकास कार्यों के लिए पैरवी ठीक से नहीं हो पाती। जंक्शन पर यात्री सुविधाओं के विकास और आधुनिकीकरण के लिए प्रस्ताव तो भेजे गए लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। प्लेटफार्म नंबर दो के उच्चीकरण का प्रस्ताव एक साल से फंसा है।
अलग से तय होगी कार्य योजना
अधिकारियों का कहना है कि बड़े रेलवे स्टेशनों के लिए अलग से कार्य योजना तैयार की जाएगी। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल देश के कुल 508 स्टेशनों को ही अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है।
मुरादाबाद मंडल के ये स्टेशन शामिल
रामपुर, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, अमरोहा, हापुड़, हर्रावाला, रुड़की, चंदौसी, सहारनपुर, हरदोई, नगीना, गजरौला, बिजनौर स्टेशनों की सूची की।