फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नया रंग-रूट... बिना तैयारी लागू फरमान, चालान पर ई-रिक्शा चालकों ने किया हंगामा

Sat, 05 Aug 2023 02:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

ई-रिक्शा की कलर कोडिंग का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। इससे पहले ही शुक्रवार को छह रूटों पर संचालन का फरमान जारी कर दिया गया। शुक्रवार सुबह से ही ट्रैफिक पुलिस ने जगह-जगह ई-रिक्शों का चालान शुरू कर दिया। इससे ई-रिक्शा चालक आक्रोशित हो उठे। 
विज्ञापन
ई रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष ने कलक्ट्रेट में दिया ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के छह रूटों पर ही कलर कोडिंग के साथ ई-रिक्शा के संचालन की व्यवस्था ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को बिना तैयारी के लागू कर दी। तय रूटों से इतर जाते ही पुलिस ने चालान काटना शुरू किया तो ई-रिक्शा चालक भड़क गए। सिविल लाइंस स्थित प्रसाद सिनेमा के पास पांच-छह सौ की संख्या में एकजुट कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


भीड़भाड़ वाले इलाके में हंगामा-प्रदर्शन होने से पुराना रोडवेज अड्डा, नावल्टी, पटेल चौक, चौकी चौराहा की ओर जाने वाला यातायात फंस गया। दो से तीन घंटे तक जाम की स्थिति रही। अब शनिवार को जनसेवा ई-रिक्शा ऑटो एसोसिएशन दामोदर पार्क में धरना देगी। 

ई-रिक्शा के बेतरतीब संचालन से शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे निपटने के लिए 18 जुलाई को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारियों और ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें कलर कोडिंग के साथ ई-रिक्शा संचालन के लिए छह रूट तय किए गए। 31 जुलाई तक अस्थायी स्टैंड बनाकर संचालन किया जाना था। 

विज्ञापन

चालान होने से भड़के चालक 

ई-रिक्शा की कलर कोडिंग का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। इससे पहले ही शुक्रवार को छह रूटों पर संचालन का फरमान जारी कर दिया गया। शुक्रवार सुबह से ही ट्रैफिक पुलिस ने जगह-जगह ई-रिक्शों का चालान शुरू कर दिया। इससे ई-रिक्शा चालक आक्रोशित हो उठे। 

संचालकों ने इसकी जानकारी जनसेवा ई-रिक्शा ऑटो एसोसिएशन के अध्यक्ष मंजीत सिंह बिट्टू को दी। इसके बाद चालक ई-रिक्शा लेकर प्रसाद सिनेमा के पास एसोसिएशन के कैंप कार्यालय पर इकट्ठा होने लगे। ट्रैफिक पुलिस की मनमानी के खिलाफ नारेबाजी की गई। करीब 11 बजे तक हंगामे की स्थिति बन गई। 

पुराना रोडवेज अड्डा, नावल्टी, पटेल चौक, चौकी चौराहा की ओर जाने वाला यातायात जाम में फंस गया। इसके बाद ई-रिक्शा चालक कलेक्ट्रेट पहुंचे तो यहां भी आसपास के इलाके में जाम लग गया। ई-रिक्शा चालकों के गुस्से को देखते हुए कलक्ट्रेट गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने एसीएम राजीव शुक्ला को ज्ञापन देकर ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं और मांगों को रखा लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। 

11 हजार से ज्यादा ई-रिक्शों की कलर कोडिंग चुनौती

परिवहन विभाग में 11 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। काफी संख्या में अपंजीकृत ई-रिक्शा भी हैं। अब तक ई-रिक्शाें की कलर कोडिंग शुरू नहीं की गई है। निर्धारित रूटों पर अस्थायी स्टैंड भी नहीं बनाए गए हैं। इसके अलावा नौ हजार से ज्यादा ऑटो पंजीकृत हैं। शहर के सभी प्रमुख रूटों पर ई-रिक्शा और ऑटो का संचालन होता है। देहात क्षेत्र से टैंपो भी शहर में आते हैं। देहात क्षेत्र से आने वाले टैंपो के रूट तो तय हैं लेकिन ई-रिक्शा और ऑटो के रूट तय नहीं हैं।

जाम में फंसी रहीं आगरा, मथुरा, बदायूं रूट की बसें

प्रसाद सिनेमा के पास ई-रिक्शा चालकों के विरोध प्रदर्शन की वजह से यहां जाम लगा रहा। रोड वन-वे होने की वजह से पुराना बस स्टैंड से नावल्टी चौराहा, पटेल चौक तक वाहन फंसे रहे। करीब दो घंटे तक पुराना बस स्टैंड से बदायूं, मथुरा, आगरा की ओर जाने वाली रोडवेज बसों के पहिये भी थमे रहे। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। 
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन मनोज सिंह ने कहा कि शहर में 11 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। इनकी कलर कोडिंग अभी नहीं हो सकी है। पांच हजार से ज्यादा पंजीकृत ई-रिक्शा की सूची ट्रैफिक पुलिस को भेज दी गई है। सभी ई-रिक्शा की कलर कोडिंग में अभी समय लगेगा। 

एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। ई-रिक्शा का संचालन निर्धारित रूटों पर ही कराया जाएगा। कलर कोडिंग का काम पूरा हो गया है। ई-रिक्शा चालकों की कोई समस्या है तो उसके निस्तारण पर भी विचार किया जाएगा।

जनसेवा ई-रिक्शा एसोसिएशन के अध्यक्ष मंजीत सिंह बिट्टू ने कहा कि जो रूट तय किए गए हैं। एक स्थान से दूसरे स्थान पर ई-रिक्शा को काफी घूमकर जाना होगा। इससे बैट्री ज्यादा खर्च होगी। सवारियां भी बेवजह लंबे रूट पर ज्यादा किराया देकर सफर नहीं करेंगी। चालकों का खर्च भी नहीं निकलेगा। सभी रूटों को बंद करना ई-रिक्शा चालकों के हित में नहीं है। आर्थिक रूप से कमजोर चालकों की स्थिति और खराब होगी। 

कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने कहा कि कितने ई-रिक्शा की कलर कोडिंग हुई है, इस पर एसपी ट्रैफिक के साथ समीक्षा की जाएगी। कलर कोडिंग अगर नहीं हुआ है तो कुछ समय दिया जाएगा। धीरे-धीरे पहल को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें