फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यात्री आय में बरेली जंक्शन ने लगातार तीसरे साल मुरादाबाद को पछाड़ा

Sun, 24 May 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली जंक्शन ने यात्री आय के मामले में लगातार तीसरी बार वित्त वर्ष 2025-26 में मुरादाबाद जंक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इस वर्ष मुरादाबाद जंक्शन ने 122.18 करोड़ रुपये यात्री आय की तो बरेली जंक्शन का यह आंकड़ा 158.49 करोड़ रहा। रोजाना औसतन यात्रियों के आवागमन में बरेली के मुकाबले मुरादाबाद जंक्शन आगे रहा।
विज्ञापन

बरेली जंक्शन से रोजाना औसतन अप-डाउन 200 ट्रेनों का आवागमन होता है। यहां से बरेली-वाराणसी, बरेली-प्रयागराज, बरेली-लोकमान्य तिलक, बरेली-इंदौर, बरेली-भुज गाड़ियों का संचालन होता है। लंबी दूरी की ट्रेनों में मुरादाबाद के मुकाबले बरेली से बुकिंग ज्यादा है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि यात्री आय के मामले में बरेली जंक्शन का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है। यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है। आरक्षित टिकटों के लिए 96 फीसदी भुगतान ऑनलाइन हो रहा है। पार्सल बुकिंग में शत-प्रतिशत ऑनलाइन भुगतान दर्ज किया गया है। सामान्य टिकटों की बुकिंग में भी 60 फीसदी भुगतान ऑनलाइन होने लगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें